राष्ट्रपति के काफिले के सुरक्षाकर्मियों की हालत में सुधार

गौतम देव ने सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंच पूछा हाल 15 जुलाई को दार्जिलिंग के पास हादसे में हुए थे घायल घायलों में से दो के परिवार पहुंच गये हैं सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी : देश के राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी के काफिले में दुर्घटना के शिकार हुए चार सुरक्षाकर्मी अब भी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सारत हैं. […]

गौतम देव ने सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंच पूछा हाल
15 जुलाई को दार्जिलिंग के पास हादसे में हुए थे घायल
घायलों में से दो के परिवार पहुंच गये हैं सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी : देश के राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी के काफिले में दुर्घटना के शिकार हुए चार सुरक्षाकर्मी अब भी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सारत हैं. इन चारों को अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है. चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकी हालत में काफी सुधार है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव रविवार की सुबह इन चारों सुरक्षाकर्मियों की स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने उन चारों को देखने के बाद चिकित्सक से बात की.
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दार्जिलिंग में आयोजित भानुभक्त जयंती समारोह में शामिल होने के लिए चार दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग पधारे थे. उनके स्वागत और कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी भी उपस्थित हुए थे. 15 जुलाई की सुबह दार्जिलिंग से बागडोगरा लौटते समय राष्ट्रपति के काफिले की तीसरी गाड़ी सोनादा के पास खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस गाड़ी में सु्रक्षाकर्मी सवार थे. घटना में कुल पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे. घायलों में राष्ट्रपति के मुख्य सुरक्षा लायजन अधिकारी (सीएसएलओ) एपी सिंह भी शामिल थे.
उन्हें इलाज के लिए राष्ट्रपति के साथ दिल्ली जाया गया. घटना में घायल अन्य चार, एसएस सीआईडी दीप शंकर रूद्र, स्पेशल सिक्यूरिटी यूनिट के एसआई पीयूष भट्टाचार्य व एसके विश्वास एवं चालक गौतम सेन को कर्सियांग महकमा अस्पताल में प्रथामिक इलाज के बाद सिलीगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना में चालक गौतम सेन का दाहिना हाथ टूट गया था. घायलों में शामिल दीप शंकर रूद्र और एसके विश्वास के परिवार वाले सिलीगुड़ी पहुंच गये हैं. रविवार को इन चारों सुरक्षाकर्मियों को को देखने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चारों की स्थिति पहले से बेहतर है.
इनकी देखरेख के लिये एक मेडिकल टीम तैयार की गयी है. और तीन-चार दिन तक इन लोगों को अस्पताल में रखा जायेगा. शनिवार को चालक गौतम सेन के हाथ का ऑपरेशन कर प्लास्टर कर दिया गया है. श्री देव ने कहा कि घायलों में से दो लोगो के परिवार सिलीगुड़ी पहुंच गये हैं. उनके लोक निर्माण विभाग के इंस्पेक्शन बंग्लो में रहने का इंतजाम कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >