बीबीआइएन बिजनेस फोरम का एक्सपो शुरू

बांग्लादेश, भूटान, भारत व नेपाल के उद्यमी ले रहे हिस्सा सिलीगुड़ी. बांग्लादेश-भूटान-इंडिया-नेपाल (बीबीआइएन) बिजनेस फोरम का तीन दिवसीय एक्सपो शुक्रवार को सिलीगुड़ी में शुरू हुआ. इसका मकसद इन चारों देशों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है. फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफबीसीसीआइ) और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आइसीसी) ने संयुक्त […]

बांग्लादेश, भूटान, भारत व नेपाल के उद्यमी ले रहे हिस्सा

सिलीगुड़ी. बांग्लादेश-भूटान-इंडिया-नेपाल (बीबीआइएन) बिजनेस फोरम का तीन दिवसीय एक्सपो शुक्रवार को सिलीगुड़ी में शुरू हुआ. इसका मकसद इन चारों देशों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है. फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफबीसीसीआइ) और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आइसीसी) ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया है. इस एक्सपो में फेडरेशन ऑफ नेपालीज चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भूटान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भी हिस्सा ले रहे हैं.

एफबीसीसीआइ के 70 सदस्यीय दल का नेतृत्व इसके अध्यक्ष अब्दुल मतलुब कर रहे हैं. उन्होंने सिलीगुड़ी के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चार देशों के व्यवसायी एक ही छत के नीचे अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे.शुक्रवार को इसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव तथा उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >