राष्ट्रपति के काफिले की गाड़ी खाई में गिरी, 5 जख्मी

200 फीट गहरी थी खाई, िगरती गाड़ी को बीच में पेड़ ने रोका, गाड़ी में सवार थे सुरक्षाकर्मी सिलीगुड़ी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी शुक्रवार को करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गयी. हालांकि गाड़ी को बीच में ही एक पेड़ ने रोक लिया. इस हादसे में […]

200 फीट गहरी थी खाई, िगरती गाड़ी को बीच में पेड़ ने रोका, गाड़ी में सवार थे सुरक्षाकर्मी
सिलीगुड़ी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी शुक्रवार को करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गयी. हालांकि गाड़ी को बीच में ही एक पेड़ ने रोक लिया. इस हादसे में राष्ट्रपति के पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं. इनमें से चार को सिलीगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जबकि चीफ सिक्यूरिटी लाइजन ऑफिसर एपी सिंह को राष्ट्रपति के साथ दिल्ली ले जाया गया है. एपी सिंह आइपीएस अधिकारी हैं.
तीन दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति दार्जिलिंग से बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए. लेकिन कुछ ही दूरी पर सोनादा के निकट यह दुर्घटना हो गयी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके राष्ट्रपति का हालचाल पूछा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >