सिलीगुड़ी से 14 हज यात्रियों का जत्था होगा रवाना

हज यात्रियों में पांच महिलाएं भी शामिल मदरसा में हुआ सभी का मेडिकल टेस्ट सिलीगुड़ी. इस वर्ष सिलीगुड़ी से 14 हज यात्रियों का जत्था रवाना होगा. इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. सभी हज यात्रियों का गुरुवार को शहर के आठ नंबर वार्ड के खालपाड़ा स्थित सिलीगुड़ी समसिया हाई मदरसा में मेडिकल टेस्ट हुआ. इस […]

हज यात्रियों में पांच महिलाएं भी शामिल
मदरसा में हुआ सभी का मेडिकल टेस्ट
सिलीगुड़ी. इस वर्ष सिलीगुड़ी से 14 हज यात्रियों का जत्था रवाना होगा. इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. सभी हज यात्रियों का गुरुवार को शहर के आठ नंबर वार्ड के खालपाड़ा स्थित सिलीगुड़ी समसिया हाई मदरसा में मेडिकल टेस्ट हुआ.
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी का फिटनेस चेकअप किया और जरूरी सलाह भी दी. मेडिकल टेस्ट की पूरी व्यवस्था अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के बैनर तले की गयी.
इमाम और मुस्लिम संगठनों ने की दुआ: हज यात्रियों की मंगल यात्रा और खुशनुमा सफर के लिए सिलीगुड़ी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सदरै आलम के अलावा विभिन्न मुस्लिम संगठनों अंजुमन खिदमत-ए-खल्क, अंजुमन अशरफिया अशरफनगर, ऑल इंडिया कौमी एकता के प्रतिनिधियों ने दुआ की. सिलीगुड़ी समसिया हाई मदरसा में आयोजित एक समारोह के दौरान सभी हज यात्रियों का अभिनंदन भी किया गया. इमाम मौलाना सदरै आलम ने कहा कि हज यात्रा इंसान के जीवन का सर्वश्रेष्ठ और पाक यात्रा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदू धर्म में तीर्थ यात्रा का खास महत्त्व है उसी तरह इस्लाम में हज यात्रा का विशेष महत्त्व है.
ऑल इंडिया कौमी एकता के दार्जिलिंग जिला के महासचिव सरताज हुसैन ने भी सभी हज यात्रियों को आशिष वचन दिया और कहा कि इस पाक यात्रा में किसी को भी किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े, हम सभी अल्लाह से यही दुआ करते हैं. इस मौके पर अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास, सचिव मोहम्मद हासिम अंसारी, समाजसेवी अब्दुल अजिज, मोहम्मद फिरोज अहमद, महबूब आलम, मोहम्मद असलम अंसारी के अलावा अंजुमन अशरफियां अशरफनगर से शेख मोहम्मद अलहाज मोहम्मद इलियाज अशरफी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
जत्थे में शामिल हज यात्री
मक्का-मदीना के लिए इस साल सिलीगुड़ी से रवाना हो रहे जत्थे में हज यात्रियों के रूप में मोहम्मद असरूद्दीन, मोहम्मद मतिन, हसन बाबू, मोहम्मद तालमुद्दिन, मोहम्मद समद, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद रमजान, महफूज आलम, मोहम्मद शेख नइमुद्दिन शामिल हैं. इनके अलावा इस जत्थे पांच महिलाएं अनवरा बेगम, सहारा, नूरजहां निशा, शबाना परवीन व समिरून निशा भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >