एनसीपी ने किया गोरखालैंड की मांग का समर्थन

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी)ने पहाड़ पर अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग का समर्थन किया है़ पार्टी के जिला अध्यक्ष एडमन बराइली ने कहा है कि गोरखालैंड राज्य के समर्थन में पार्टी गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरूंग के साथ है. इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, सांसद तारिक अनवर भी समर्थन […]

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी)ने पहाड़ पर अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग का समर्थन किया है़ पार्टी के जिला अध्यक्ष एडमन बराइली ने कहा है कि गोरखालैंड राज्य के समर्थन में पार्टी गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरूंग के साथ है. इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, सांसद तारिक अनवर भी समर्थन देने को तैयार हैं.

एडमन बराइली ने कहा कि लोकसभा में पार्टी के 13 सांसद हैं, अगर गोजमुमो चाहे तो अलग राज्य गोरखालैंड के गठन पर हम हर स्तर से साथ देने को तैयार हैं. गोजमुमो को हम आंदोलन से लेकर लोकसभा तक साथ देंगे़ उन्होंने कहा कि गोरखालैंड जन जागरण पद यात्रा का समर्थन तथा पदयात्रा के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बिमल गुरूंग का जोरदार स्वागत करेंगे.

साथ ही पदयात्रा में दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया को भी बिमल गुरूंग के साथ होना चाहिए था, ताकि जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल सके. देश की आजादी हो या देश की सुरक्षा हर मोरचा पर गोरखा समुदाय आगे रहा है. इसलिए गोरखालैंड की मांग जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए. श्री बराइली ने आगे कहा कि दार्जिलिंग का जिस तरह से विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ. शिक्षा, रोजगार, कृषि, छात्रवृत्ति इत्यादि क्षेत्रों में कोई काम नहीं हुआ है.

स्थानीय लोग खुद जो कमाते हैं उसी पर निर्भर होना पड़ता है. इसके साथ-साथ कई ऐसे मुद्दे हैं जो इस क्षेत्र में है. उन्होनें आगे कहा कि वहलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मिल कर गोरखालैंड की मांग को लेकर अपनी बात रखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी गोरखालैंड को लेकर बातचीत करेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >