धान के खेत में पड़ी मिली बच्ची

मालदा : जिले के हबीबपुर थाना अंतर्गत आकतइल ग्राम पंचायत के राहुतारा इलाके में तपसाहारा गांव में मां लक्खी की प‍्रतिमा विसर्जन करने गयी एक बालिका के साथ बलात्कार करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है. घटना के करीब दो घंटे बाद उसके परिजनों ने उसकी खोज करते हुए धान के खेत से उसे […]

मालदा : जिले के हबीबपुर थाना अंतर्गत आकतइल ग्राम पंचायत के राहुतारा इलाके में तपसाहारा गांव में मां लक्खी की प‍्रतिमा विसर्जन करने गयी एक बालिका के साथ बलात्कार करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है.
घटना के करीब दो घंटे बाद उसके परिजनों ने उसकी खोज करते हुए धान के खेत से उसे बरामद किया. छात्रा को रात में ही मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की छात्रा की स्थिति को गंभीर बताया है. शुक्रवार की रात ही पीड़ित परिवार की ओर से हबीबपुर थाने में पड़ोसी श्याम हासदा के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा की उम्र 12 वर्ष है एवं वह आकतइल सेंट थॉमस हाई स्कूल में पंचम श्रेणी की छात्रा है. गांव की एक लक्खी पूजा के प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में छात्रा पड़ोसियों के साथ गयी थी. गांव के एक तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्रा निकट के एक धान खेत में शौच के लिए चली गयी. प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल श्याम हासदा छात्रा का मुंह दबाकर खेत से कुछ दूर ले गया और गमछे से उसका हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद छात्रा अचेत हो गयी.
प्रतिमा विसर्जन में गये सभी के वापस लौटने के बावजूद छात्रा के घर ना पहुंचने से परिवार की ओर से उसकी खोज शुरू की गयी. जलाशय से करीब पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में छात्रा अचेत अवस्था में मिली. बहुत कोशिश के बाद वह होश में आयी और उसने पड़ोसी श्याम हासदा द्वारा उसके साथ किये गये अत्याचार की पूरी कहानी सुनायी.
जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बनर्जी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पीड़िता के परिवार की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस की तालाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >