छठ घाट दखल कर बिक्री करनेवालों की खैर नहीं: राजनवीर

सिलीगुड़ी. छठ घाट दखल कर अवैध रूप से बिक्री करनवालों की खैर नहीं है. घाट के नाम पर गोरखधंधा करनवालों को यह चेतावनी सिलीगुड़ी महकमा अधिकारी (एसडीओ) राजनवीर सिंह कपूर ने दी है. वह बुधवार को छठ पूजा के मद्देनजर महानंदा के विभिन्न घाटों का जायजा ले रहे थे. श्री कपूर पांच नंबर वार्ड के […]

सिलीगुड़ी. छठ घाट दखल कर अवैध रूप से बिक्री करनवालों की खैर नहीं है. घाट के नाम पर गोरखधंधा करनवालों को यह चेतावनी सिलीगुड़ी महकमा अधिकारी (एसडीओ) राजनवीर सिंह कपूर ने दी है. वह बुधवार को छठ पूजा के मद्देनजर महानंदा के विभिन्न घाटों का जायजा ले रहे थे.

श्री कपूर पांच नंबर वार्ड के मां संतोषी घाट का जायजा लेने के दौरान छठ पूजा आयोजक कमेटियों को सख्त हिदायत दी कि अवैध रूप से घाट बिक्री बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवायी होगी. ऐसे गोरखधंधे बाजों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

श्री कपूर का कहना है कि गरीब हो या फिर अमीर सबकों पूजा करने का समान अधिकार है. एक नंबर मां संतोषी घाट का जायजा लेने के दौरान महानंदा की बदहाल अवस्था देख एसडीओ भड़क उठे. कमेटी के प्रतिनिधियों व वार्ड वासियों ने छठ पूजा के लिए नदी संस्कार, साफ-सफाई, छठव्रतियों व भक्तों के घाट तक पहुंचने के लिए नदी पर अस्थायी सेतु निर्माण करने के अलावा अनेकों समस्याओं से एसडीओ को रू-ब-रू कराया. समाजसेवी विपिन विहारी गुप्ता, एक नंबर मां संतोषी छठ पूजा सेवा समिति के सचिव धनंजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश राय, प्रदीप गुप्ता, दो नंबर घाट के प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने एसडीओ से नदी संस्कार व साफ-सफाई के लिए जेसीबी एवं नदी पर अस्थायी सेतु के निर्माण कराने की सिफारिश की. श्री कपूर ने जल्द व्यवस्था कराने एवं सेतु के लिए सेना से बातचीत करने का आश्वासन दिया. साथ ही एसडीओ ने दो नंबर घाट, एयरव्यू मोड़ के नजदीक लालमोहन निरंजन मौलिक घाट के अलावा भी अन्य छठ घाटों का भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >