राज्य सरकार नहीं कर रही मदद: अशोक

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम की वाम बोर्ड को राज्य सरकार एक पैसे की भी मदद नहीं कर रही. किसी भी विकास के मद में आर्थिक सहयोग नहीं किया जा रहा. सहयोग करना तो दूर की बात उल्टे विकास की रफ्तार में रोड़ा डाला जा रहा है. ममता की तृणमूल सरकार पर यह आरोप मेयर अशोक […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम की वाम बोर्ड को राज्य सरकार एक पैसे की भी मदद नहीं कर रही. किसी भी विकास के मद में आर्थिक सहयोग नहीं किया जा रहा. सहयोग करना तो दूर की बात उल्टे विकास की रफ्तार में रोड़ा डाला जा रहा है.
ममता की तृणमूल सरकार पर यह आरोप मेयर अशोक भट्टाचार्य ने लगाया. निगम के अपने दफ्तर में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान श्री भट्टाचार्य ने मीडिया के सामने तृणमूल सरकार पर विकास के नाम पर भी ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग के बगैर निगम का विकास करना संभव नहीं है. इस वजह से कई विकास परियोजनाएं अटकी पड़ी है. परियोजनाओं का खाका तैयार है केवल अमली जामा पहनाना बाकी है.
श्री भट्टाचार्य ने विरोधी पार्षदों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं का प्रस्ताव वाम बोर्ड सामने रखती है उन्हीं पर विरोधी अड़चन डालने की कोशिश करते हैं.मेयर अशोक भट्टाचार्य ने प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को यह भी बताया कि आगामी 16 अगस्त को सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है. इस सेमिनार में केंद्रीय व राज्य स्तर के मंत्री व सांसदों की मौजूदगी में गणतंत्र की सवायत्त शासन 73/74 संविधान संशोधन पर चर्चा होगी. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि इस सेमिनार में पूर्व केंद्रीय पंचायत मंत्री जयराम रमेश, रायगंज लोकसभा क्षेत्र के माकपा सांसद मोहम्मद सलीम, राज्य के पूर्व वित्त मंत्री आशीष दासगुप्त व सेवानिवृत न्यायाधीश समरेश बनर्जी शिरकत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >