फिलहाल जेल में रहेंगे गोदाला

कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी 10 को फिर होगी सुनवाई माकपा ने की सभी को पकड़ने की मांग सिलीगुड़ी : करीब 200 करोड़ रुपये के एसजेडीए घोटाला मामले में गिरफ्तार एसएजेडीए के तत्कालीन सीईओ तथा आइएस अधिकारी गोदाला किरण कुमार फिलहाल जेल में ही रहेंगे. आज कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी सिलीगुड़ी […]

कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी
10 को फिर होगी सुनवाई
माकपा ने की सभी को पकड़ने की मांग
सिलीगुड़ी : करीब 200 करोड़ रुपये के एसजेडीए घोटाला मामले में गिरफ्तार एसएजेडीए के तत्कालीन सीईओ तथा आइएस अधिकारी गोदाला किरण कुमार फिलहाल जेल में ही रहेंगे. आज कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी सिलीगुड़ी अदालत में पेशी हुई. जहां, सीआइडी के जांच अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण उनके वकील जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सके.
सीआइडी के जांच अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण यह मामला टल गया. श्री गोदाला के वकील अभ्रज्योति दास ने अदालत के सामने तर्क देते हुए कहा कि आइओ के सामने ही इस मामले की जिरह होनी चाहिए. उन्होंने न्यायाधीश देवांजन घोष से यह मांग की. उनकी मांग पर विचार करते हुए अदालत ने इस मामले को 10 अगस्त तक के लिए टाल दिया है.
इसके साथ ही 17 अगस्त तक के लिए गोदाला किरण कुमार को जेल हिरासत में भेजने का भी निर्देश अदालत ने दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी और उस दिन अदालत में गोदाला किरण कुमार की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है.
सरकारी वकील सुदीप्त राय बासुनिया ने कहा कि 10 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होगी और उस दिन सीआइडी के जांच अधिकारी को अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. जांच अधिकारी के नहीं होने की वजह से आज केस डायरी भी जमा नहीं हो सकी. इस बीच माकपा ने इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है.
माकपा नेता विमान बसु ने सिलीगुड़ी में संवाददताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 200 करोड़ रुपये के एसजेडीए घोटाला मामले में एसजेडीए के तत्कालीन चेयरमैन सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने सीआइडी पर जांच में लिपापोती करने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >