मालदा मेडिकल कॉलेज के सामने 20 घंटों तक पड़ा रहा मरीज

मालदा गणतांत्रिक अधिकार रक्षा समिति ने घटना को अमानवीय करार दिया मालदा : मालदा मेडिकल कॉलेज के सामने करीब 20 घंटों से ज्यादा समय तक मानसिक रूप से बीमार एक मरीज को पड़े रहते व पीड़ा से छटपटाते देखा गया. यह मरीज मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार, जहां से चिकित्सक व नर्स आ-जा रहे थे, […]

मालदा गणतांत्रिक अधिकार रक्षा समिति ने घटना को अमानवीय करार दिया
मालदा : मालदा मेडिकल कॉलेज के सामने करीब 20 घंटों से ज्यादा समय तक मानसिक रूप से बीमार एक मरीज को पड़े रहते व पीड़ा से छटपटाते देखा गया. यह मरीज मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार, जहां से चिकित्सक व नर्स आ-जा रहे थे, वहीं सामने पड़ा था. चिकित्सक, नर्स व अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसकी पूरी तरह से अनदेखी की.
बाद में मीडिया कर्मियों की तत्परता से मानसिक असंतुलित मरीज को अस्पताल में भरती कराया गया व उसका इलाज शुरू करवाया गया. इस घटना के खिलाफ मालदा गणतांत्रिक अधिकार रक्षा समिति ने मालदा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अमानवीयता का आरोप लगाया.
संगठन के जिला सचिव जीष्णु रायचौधरी ने बताया कि मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर मजाक चल रहा है. यहां मरीजों को स्वच्छ चिकित्सा सेवातो दूर की बात बीच बीच में तो चिकित्सा में लापरवाही की वजह से मरीजों की मौत तक हो जाती है.
श्री रायचौधरी ने मीडिया कर्मियों के पहल की सराहना की. जिले के विशिष्ट लोगों ने भी मीडिया के काम की प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम से मालदा मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने अर्धनगA हालत में 27 वर्षीय अज्ञात एक युवक पड़ा था. वह मानसिक रूप से बीमार था. स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके सामने से चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी से लेकर दूसरे मरीज के परिजन भी आवाजाही कर रहे थे, लेकिन किसी ने उस युवक की मदद नहीं की. रातभर वह वहीं पर पड़ा था.
आज सुबह ठीक साढ़े 11 बजे जब मालदा प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के दो संवाददाता किसी दूसरे खबर के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तब उन्होंने युवक को वहां पड़े रहते देखा और आनन-फानन में इस बात की जानकारी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को दी.
संवाददाताओं के कहने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जल्द मरीज की आपातकालीन स्तर पर चिकित्सा शुरू की. इस बारे में मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुपर डॉ ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य कर्मचारी घटनास्थल पर जाकर मरीज को अस्पताल में ले आये और उसकी चिकित्सा शुरू कर दी गयी. इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >