प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी मनका दे का निधन

जलपाईगुड़ी : उत्तर बंगाल के प्रख्यात फुटबॉलर मनका दे का निधन हो गया. उनके निधन से जलपाईगुड़ी के खेलप्रेमियों में शोक है. जलपाईगुड़ी के गैर सरकारी नर्सिग होम में मनका दे ने अपनी आखिरी सांस ली. निधन के समय वे 87 वर्ष के थे. मैनागुड़ी के महकालपाड़ा के रहनेवाले मनका दे का जन्म वर्ष 1929 […]

जलपाईगुड़ी : उत्तर बंगाल के प्रख्यात फुटबॉलर मनका दे का निधन हो गया. उनके निधन से जलपाईगुड़ी के खेलप्रेमियों में शोक है. जलपाईगुड़ी के गैर सरकारी नर्सिग होम में मनका दे ने अपनी आखिरी सांस ली. निधन के समय वे 87 वर्ष के थे. मैनागुड़ी के महकालपाड़ा के रहनेवाले मनका दे का जन्म वर्ष 1929 में अलीपुरद्वार में हुआ था. बचपन से ही फुटबॉल के प्रति उनकी रुचि थी.
दाजिर्लिंग गोलड कप, बरदैली कप, स्वतंत्रता कप समेत कई बड़े-बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. मनका दे के बदौलत ही जलपाईगुड़ी जिले को पहली बार और आखिरी बार बरदैली चैंपियन ट्रॉफी में जीत मिली थी. उन्होंने मोहन बागान स्पोर्टिग क्लब व कालीघाट टीम के तरफ से भी कई मैच खेले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >