गैंडों की मौत मामले में विशेषज्ञों की टीम पहुंची जलदापाड़ा

अलीपुरदुआर : जलदापाड़ा नेशनल पार्क में दो दिनों में पांच गैंडों की मौत होने से राज्य वन विभाग में खलबली मची हुई है. किसी प्रकार के संक्रमण से मौत को कारण मानते हुये शुक्रवार से जंगल को लगभग सील कर दिया गया है. ताकी ना तो इस जंगल से कोई जानवर अन्य जंगल में जाकर […]

अलीपुरदुआर : जलदापाड़ा नेशनल पार्क में दो दिनों में पांच गैंडों की मौत होने से राज्य वन विभाग में खलबली मची हुई है. किसी प्रकार के संक्रमण से मौत को कारण मानते हुये शुक्रवार से जंगल को लगभग सील कर दिया गया है.

ताकी ना तो इस जंगल से कोई जानवर अन्य जंगल में जाकर बीमारी फैलाये और ना ही अन्य जंगल से कोई जानवर यहां आ सके. वनकर्मी दिनरात संक्रमित जानवरों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटे हुये हैं. शनिवार को कोलकाता से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम जलदापाड़ा स्थिति के मुआयने पर आये हैं. एहतियात के तौर पर जंगल में टीकाकरण चल रहा है.
पूरी परिस्थिति पर उत्तरबंगाल के मुख्यवनपाल उज्ज्वल घोष, डीएफओ कुमार विमल सहित वनाधिकारी निगारानी बनाये हुये हैं. प्राथमिक तौर पर अन्थ्राक्स नामक बीमारी फैलने की आशंका को सामने रखकर सावधानी व टीकाकरण पर सोच विचार किया जा रहा है.
लेकिन सिर्फ मादा गैंडों की मौत व हाथी, बाइसन या हिरण पर इसका असर नहीं दिखने के कारण मामला साफ नहीं हो रहा है. वन विभाग ने मान लिया है कि स्थिति गंभीर है. इसके लिए शनिवार को वन्यप्राणी चिकित्सकों की विशषज्ञों की टीम कोलकाता से जलदापाड़ा पहुंच चुकी है.
एहतियात के तौर पर जलदापाड़ा के कुनकी हाथियों को प्रतिषेधक देने की योजना है. समान जीन वाले गैंडों में प्रजनन के कारण बीमारी का संक्रमण फैलने की विंदु पर विचार किया जा रहा है. हालांकि मृत गैंडो के रक्त व शव का नमूने की जांच के बाद ही तमाम चिंताओ का हल हो पायेगा. मुख्य वनपाल उज्ज्वल घोष ने कहा कि मृत पांच गैंडो के तीन शावक काफी छोटे हैं. उन्हें बचा पाना चुनौतीपूर्ण काम है.
हालांकि उन्हें पर्यवेक्षण में रखा गया है. अन्य दो बड़े शावक हैं उन्हें जंगल में छोड़ा गया है. साथ ही पूरे जोन को संक्रमित घोषित किया गया है. संक्रमित जोन के गैंडों को अन्थ्रक्स का टीका दिया जा रहा है. शक्रवार को चार पूर्णवयस्क गैंडो को टीका दिया गया है. शनिवार को अन्य गैंडो व प्रशिक्षित हाथियों को टीका दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >