परीक्षार्थियों को मुफ्त सेवा देगी टोटो यूनियन

कालचीनी : मंगलवार को माध्यमिक की परीक्षा प्रारंभ हो रही है. माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए टोटो यूनियन की ओर से एक बेहतरीन पहल की जा रही है. पहल के मुताबिक माध्यमिक परीक्षार्थियों को मुफ्त में उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा. परीक्षा केंद्र से वापस लाया भी जाएगा. बताया गया कि अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी […]

कालचीनी : मंगलवार को माध्यमिक की परीक्षा प्रारंभ हो रही है. माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए टोटो यूनियन की ओर से एक बेहतरीन पहल की जा रही है. पहल के मुताबिक माध्यमिक परीक्षार्थियों को मुफ्त में उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा. परीक्षा केंद्र से वापस लाया भी जाएगा.

बताया गया कि अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड के हासीमारा इलाके में स्थित हासीमारा हिंदी हाई स्कूल, मधु हाई स्कूल, हासीमारा हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र चिन्हित किया गया है. इन सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थियों को हासीमारा टोटो यूनियन की ओर से मुफ्त परिसेवा प्रदान किया जायेगा. इस विषय पर हासीमारा टोटो यूनियन के सचिव उत्तम घोष ने बताया कि हमारे इलाके के कुल 105 टोटो माध्यमिक परीक्षार्थियों को मुफ्त उनके परीक्षा केंद्र तक ले जाने व वापस लाने का कार्य करेगा.

उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे यूनियन के समस्त सदस्यों ने मिलकर किया है ताकि परीक्षा के वक्त किसी परीक्षार्थी को आवाजाही हेतु किसी भी प्रकार की समस्या ना हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >