156 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

आद्रा : विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर 156 परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया. पुरुलिया जिले के झालदा प्रखंड एक अंतर्गत एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला सचिव शंकर महतो ने इन लोगों को भाजपा का झंडा थामा कर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर शंकर महतो ने बताया कि झालदा प्रखंड के […]

आद्रा : विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर 156 परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया. पुरुलिया जिले के झालदा प्रखंड एक अंतर्गत एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला सचिव शंकर महतो ने इन लोगों को भाजपा का झंडा थामा कर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर शंकर महतो ने बताया कि झालदा प्रखंड के अंतर्गत जारगो इलाके में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के 156 परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया.

केंद्र सरकार के विकास की धारा में शामिल होने के लिए इन लोगों ने भाजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं. इनके पार्टी में आने से इस इलाके में भाजपा को और भी मजबूत होगी. आने वाले दिनों में इन नए कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा इलाके के विकास के लिए कार्य करेगी.

भाजपा में शामिल हुए लोगों ने बताया कि केंद्र की राजग सरकार ने जिस तरह से विकास को नयी गति है, इससे प्रभावित होकर ही वे लोग भाजपा में शामिल हुए हैं. आने वाले दिनों में भाजपा के संगठन मजबूत करने तथा विकास के कार्य को और भी अग्रसर करने के एक कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >