"दार्जिलिंग में हो सैनिक स्कूल की स्थापना"

कर्सियांग : राज्यसभा सांसद शांता छेत्री ने राज्यसभा में अध्यक्ष के माध्यम से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ध्यान आकर्षण करते हुए दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की. सांसद छेत्री ने कहा कि भारतीय सैनिक में गोरखा सैनिकों द्वारा पहुंचाये गये, अहम भूमिका को लेकर एक अलग ही […]

कर्सियांग : राज्यसभा सांसद शांता छेत्री ने राज्यसभा में अध्यक्ष के माध्यम से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ध्यान आकर्षण करते हुए दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की. सांसद छेत्री ने कहा कि भारतीय सैनिक में गोरखा सैनिकों द्वारा पहुंचाये गये, अहम भूमिका को लेकर एक अलग ही पहचान है.

सैकड़ों वीर गोरखा सैनिकों ने चीन, पाकिस्तान के विरूद्ध हुई लड़ाई सहित विश्व युद्ध में देश सुरक्षा हेतु अपनी प्राणों की आहूति देने का कार्य किया है. यहां तक कि वे लोग आतंकियों के विरूद्ध में अपनी योगदानों को पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं, जिसे भूलाया नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सेवेन गोरखा रेजिमेंट व 37 बटालियनों में मात्र 70 हजार गोरखा सैनिक राष्ट्र के हित में योगदान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

इसके अलावा भी अन्य कई संस्थानों में कार्यरत हैं. इसलिए वर्तमान में दक्ष गोरखा युवाओं की बढ़ती हुई आवश्यकताओं के मद्देनजर दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में एक सैनिक स्कूल स्थापित करने की आवश्यकता है. उन्होंने रक्षा मंत्री से परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धनसिंह थापा के नाम पर सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >