बैंक हड़ताल का सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में दिखा असर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व इंडियन बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों के सामने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी सिलीगुड़ी : दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में जबरदस्त असर रहा. अपनी लंबित मांगों के […]

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व इंडियन बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू

कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों के सामने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
सिलीगुड़ी : दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में जबरदस्त असर रहा. अपनी लंबित मांगों के निराकरण नहीं होने से नाराज बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व इंडियन बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर यह हड़ताल किया गया है.
सभी बैंकों व एटीएम के शटर जहां सुबह से ही बंद रहे, वहीं झंडे-बैनर आदि के साथ बैंक कर्मचारियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए केंद्रीय नीतियों के विरूद्ध अपनी नाराजगी प्रकट की.
वेतन में न्यूनतम 20 फिसदी की बढ़ोत्तरी, हफ्ते में पांच दिन ही काम-काज, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलनेवाली पेंशन में सुधार, रिटायर पर मिलनेवाले लाभ को आयकर से मुक्त करना, कॉन्ट्रैक्ट और बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट के लिए सामान वेतन जैसे मांगों को लेकर जहां शनिवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, वहीं रविवार को सरकारी छुट्टी की वजह से अब सभी सरकारी व गैर-सरकारी बैंक सोमवार को ही खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >