भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप समेत तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने रविवार रात एयरव्यू मोड़ पर चलाया अभियान सिलीगुड़ी : गोपनीय सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रविवार रात एयरव्यू मोड़ के पास एक बस की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की […]

सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने रविवार रात एयरव्यू मोड़ पर चलाया अभियान

सिलीगुड़ी : गोपनीय सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रविवार रात एयरव्यू मोड़ के पास एक बस की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान अमल दास, प्रभात मंडल एवं सोहेल राणा शेख के रूप में की गयी.
तीनों आरोपी बस के चालक एवं खलासी बताये गये हैं. इस मामले में पुलिस ने एक बस को भी अपने कब्जे में लिया है. सिलीगुड़ी थाने से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात एयरव्यू मोड़ पर मालदा से सिलीगुड़ी आ रही एक बस की तलाशी के दौरान पांच हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया.
जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बतायी गयी है. इस मामले में बस के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. सोमवार को सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >