प्रेम प्रसंग में छात्रा ने लगायी फांसी

तूफानगंज : प्रेम का प्रस्ताव खारिज कर देने से मानसिक रुप से आहत एक उच्च माध्यमिक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तूफानगंज-2 ब्लॉक क अंदरान फूलबाड़ी इलाके में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है. उल्लेखनीय है कि छात्रा टुम्पा का अंदरान फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके के निवासी युवक […]

तूफानगंज : प्रेम का प्रस्ताव खारिज कर देने से मानसिक रुप से आहत एक उच्च माध्यमिक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तूफानगंज-2 ब्लॉक क अंदरान फूलबाड़ी इलाके में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है. उल्लेखनीय है कि छात्रा टुम्पा का अंदरान फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके के निवासी युवक सुदर्शन दास के साथ प्रेम संबंध था.

एक तरफ परीक्षा की तैयारी तो दूसरी ओर प्रेमी द्वारा प्रेम को ठुकराने के गम से बुरी तरह आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली. शुक्रवार की सुबह उसका झूलता हुआ शव उसके घर के सामने वाले सागौन के पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला. उसने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है.

मृतका के पिता माधव दास ने कहा कि उनका बेटी को पढ़ाने का सपना सपना ही रह गया. बेटी के चले जाने से माता पिता दोनों का बुरा हाल है. पिता ने आरोपी युवक सुदर्शन दास के खिलाफ पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >