दूषित दूध बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

कूचबिहार : दूषित दूध बेचने के आरोप में पुंडीवारी थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना कूचबिहार दो प्रखंड के काकरीबारी इलाके की है. पकड़े गये व्यक्ति का नाम अमित घोष, शंकर घोष, अभिजीत घोष है. तीनों कूचबिहार गुड़ियाहटी के बाशिंदे हैं. तीनों व्यक्ति काकरीवारी इलाके में एक घर किराये पर लेकर […]

कूचबिहार : दूषित दूध बेचने के आरोप में पुंडीवारी थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना कूचबिहार दो प्रखंड के काकरीबारी इलाके की है. पकड़े गये व्यक्ति का नाम अमित घोष, शंकर घोष, अभिजीत घोष है. तीनों कूचबिहार गुड़ियाहटी के बाशिंदे हैं.

तीनों व्यक्ति काकरीवारी इलाके में एक घर किराये पर लेकर दूध का कारोबार करते थे. 1 लीटर दूध में पाउडर एवं केमिकल मिलाकर उस दूध को 10 लीटर तक बना डालते थे. सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि काकरीवारी इलाके में एक घर में दूध के साथ ऐसा किया जा रहा है. पुलिस तत्काल वहां पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >