घायल उल्लू बरामद, वन विभाग को सौंपा

कालचीनी : चाय बागान के भीतर घायल पड़े एक एशियन फिश प्रजाति के उल्लू को बरामद करके श्रमिकों ने वन विभाग को सौंपा. बताया जाता है कि गुरुवार को अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित डिमा चाय बागान में घायल पड़े एक उल्लू को कालचीनी न्यू गोरी लाइन के श्रमिकों ने देखा. वे उसे बरामद […]

कालचीनी : चाय बागान के भीतर घायल पड़े एक एशियन फिश प्रजाति के उल्लू को बरामद करके श्रमिकों ने वन विभाग को सौंपा. बताया जाता है कि गुरुवार को अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित डिमा चाय बागान में घायल पड़े एक उल्लू को कालचीनी न्यू गोरी लाइन के श्रमिकों ने देखा.

वे उसे बरामद करके अपने घर ले आये, तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बक्सा बाघ परियोजना के हैमिल्टनगंज रेंज वन विभाग के वन कर्मचारी पहुंचे. उन्होंने उल्लू को बरामद किया और अपने साथ ले गये.

इस विषय में हैमिल्टनगंज रेंज वन विभाग के रेंजर अमलेन्दु माझी ने बताया कि डुआर्स के बक्सा बाघ परियोजना के जंगल से वनप्राणी कभी-कभी इसी तरह बाहर आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि बरामद किया गया घायल उल्लू एशियन फिश प्रजाति का है, जो यहां काफी संख्या में मौजूद है. प्राथमिक चिकित्सा के बाद सही सलामत बाक्सा के जंगल में इसे छोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >