केंद्र की भ्रामक नीतियों के खिलाफ एकजुटता जरूरी : सुजन

अलीपुरदुआर : देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच माकपा नेताओं ने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है. शनिवार को अलीपुरदुआर जिला कृषि सभा के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए पश्चिमबंग विधानसभा में विरोधी दल और माकपा के नेता सुजन […]

अलीपुरदुआर : देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच माकपा नेताओं ने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है. शनिवार को अलीपुरदुआर जिला कृषि सभा के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए पश्चिमबंग विधानसभा में विरोधी दल और माकपा के नेता सुजन चक्रवर्ती ने उक्त आह्वान किया.

वहीं, उनके इस अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल के जिलाध्यक्ष मृदुल गोस्वामी ने कहा है कि बीते लोकसभा चुनाव में वामफ्रंट और कांग्रेस के वोट भाजपा की झोली में चले गये थे. अगर ये वोट इन दलों को मिलते तो अंतत: तृणमूल को ही लाभ मिलता. आज फालाकाटा जूनियर हाई बेसिक स्कूल के मैदान में सम्मेलन के खुले अधिवेशन के मंच पर सुजन चक्रवर्ती के अलावा उपस्थित रहे कृषक सभा के राज्य सचिव अमल हालदार.
उल्लेखनीय है कि फालकाटा विधानसभा केंद्र के उपचुनाव को फोकस करते हुए अपनी खोयी हुई जमीन को वापस हासिल करने के लिये माकपा ने पूरी ताकत लगा दी है. आज अपने भाषण में सुजन चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार की सीएए/एनआरसी को सामने रखकर जनता से इसके खिलाफ उठ खड़े होने के लिये आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भ्रामक नीतियों के खिलाफ देश के सभी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिये. उन्हें उम्मीद है कि आम जनता का इस सरकार से मोहभंग हो रहा है. हालांकि माकपा के वरिष्ठ नेता भाजपा के मुकाबले अपने दल को ही एकमात्र विकल्प के रुप में पेश करने से खुद को नहीं रोक सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >