नेत्रहीन बच्चों को दी क्रिसमस की खुशी

सिलीगुड़ी : बागडोगरा के समाजसेवियों ने प्रत्येक साल की तरह इस बार भी नेत्रहीन बच्चों के बीच क्रिसमस के त्योहार की खुशियां बांटी. इन समाजसेवियों ने विधाननगर स्थित स्नेहा दृष्टिहीन आश्रम के नेत्रहीन बच्चों के साथ क्रिसमस त्योहार मनाया गया. इस मौके पर मौजूद बागडोगरा के पुटिमारी निवासी राजीव दास की अगुवायी में उनकी पूरी […]

सिलीगुड़ी : बागडोगरा के समाजसेवियों ने प्रत्येक साल की तरह इस बार भी नेत्रहीन बच्चों के बीच क्रिसमस के त्योहार की खुशियां बांटी. इन समाजसेवियों ने विधाननगर स्थित स्नेहा दृष्टिहीन आश्रम के नेत्रहीन बच्चों के साथ क्रिसमस त्योहार मनाया गया.

इस मौके पर मौजूद बागडोगरा के पुटिमारी निवासी राजीव दास की अगुवायी में उनकी पूरी टीम ने बच्चों के बीच केक, मिठाई, गरम कपड़े, कंबल, बैग, जूता-चप्पल व क्रिसमस का अन्य तोहफा भी दिया. साथ ही कई महीनों का राशन व अन्य जरूरी सामान भी आश्रम को मुहैया कराया.
समाजसेवी राजीव दास ने बताया कि ये सभी सामान वे और उनके साथी आपस में ही मिलकर इकट्ठे करते हैं. प्रत्येक साल 25 दिसंबर को यहां आकर नेत्रहीन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते हैं. बच्चों के साथ नृत्य-संगीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >