एनबीयू में एबीवीपी व टीएमसीपी में हिंसक झड़प, डेढ़ दर्जन छात्र जख्मी

मंगलवार रात को एनबीयू का दो नंबर गेट बना रणक्षेत्र माटीगाड़ा थाना में दोनों ओर से मामला दायर सिलीगुड़ी : कानून के छात्रों ने कानून को ही अपने हाथ में लेकर आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) का दो नंबर गेट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यह हिंसक झड़प […]

मंगलवार रात को एनबीयू का दो नंबर गेट बना रणक्षेत्र

माटीगाड़ा थाना में दोनों ओर से मामला दायर
सिलीगुड़ी : कानून के छात्रों ने कानून को ही अपने हाथ में लेकर आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) का दो नंबर गेट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
यह हिंसक झड़प मंगलवार रात को शहर से सटे माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के शिवमंदिर स्थित लॉ कॉलेज के सामने एशियन हाइवे से सटे उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) के दो नंबर गेट पर हुई. इस झड़प में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के इस हिंसक झड़प में तकरीबन डेढ़ दर्जन छात्रों के जख्मी होने की खबर है.
दोनों पक्षों की ओर से ही एक-दूसरे के खिलाफ मंगलवार रात को ही माटीगाड़ा थाने में नामजद मामला दायर कराया गया है. टीएमसीपी ने जहां अपने 10 छात्रों के जख्मी होने की पुष्टि की है, वहीं एबीवीपी ने अपने तकरीबन आधे दर्जन छात्रों के जख्मी होने की बात कही है. घायलों में दो छात्र की हालत गंभीर बतायी गयी है.
हिंसक झड़प के बाद दूसरे दिन भी लॉ कॉलेज व एनबीयू कैंपस में तनाव की स्थिति कायम है. छात्र-छात्राएं काफी भयभीत हैं. वहीं माटीगाड़ा थाना की पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है. हिंसक झड़प की घटना के मद्देनजर गहन तफ्तीश भी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >