सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने किया नाबालिग छात्रा का अपहरण

24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए नाबालिग को भेजा आरोपी को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा सिलीगुड़ी : एक बेहद चौंका देनेवाली घटना में सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा इलाके में भारतीय सेना के पूर्व जवान पर 16 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची […]

24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए नाबालिग को भेजा
आरोपी को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
सिलीगुड़ी : एक बेहद चौंका देनेवाली घटना में सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा इलाके में भारतीय सेना के पूर्व जवान पर 16 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसे एक घर में छिपाकर रखने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद हरकत में आयी माटीगाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग बच्ची को बागडोगरा के गुरुद्वारा इलाके से समीप एक घर से बरामद कर लिया. माटीगाड़ा थाना ने पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी कथित अपहरणकर्ता सेना के पूर्व जवान लखन सिंह (60) को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि किस उद्देश्य से आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया था, इस पर रहस्य गहरा गया है.
माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, किशोरी माटीगाड़ा इलाके की रहने वाली बतायी जाती है. वह इसी इलाके में स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा है. वहीं, नाबालिग बच्ची के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे वह किसी काम के सिलसिले से घर से निकली.
जब घंटों बाद भी वापस नहीं लौटी तो पारिवारवालों को चिंता सताने लगी. जिसके बाद परिवारवालों ने नाबालिग को खोजने के साथ ही माटीगाड़ा थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा किशोरी को बागडोगरा इलाके के एक घर में छिपाने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की को बरामद किया. इसके साथ ही माटीगाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी लखन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि आरोपी लखन सिंह भारतीय सेना का पूर्व सैनिक है. वह माटीगाड़ा के बदलाभीटा में रहता था. उसका बेटा भी भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहा है. आखिर किस उद्देश्य से आरोपी ने नाबालिग को छिपाकर रखा था. अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. माटीगाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
माटीगाड़ा थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आखिर किस उद्देश्य से नाबालिग को आरोपी ने छिपाकर रखा था, इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल परिवारवालों की ओर से लखन सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. अगर मेडिकल रिपोर्ट में कुछ ऐसा आता है तो लखन सिंह के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >