पुलिस से डरने की जरूरत अपराधियों को है, आमजनता को नहीं : एसपी

कालचीनी : पुलिस व स्थानीय के बीच मेल बंधन बढ़ाने हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से एक बेहतरीन पहल की गयी. गुरुवार दोपहर कालचीनी थाने के प्रांगण में स्थानीय बुजुर्ग व बंद चाय बागान के असहाय श्रमिकों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस दौरान इलाके के लगभग 500 असहाय श्रमिकों के बीच शीत […]

कालचीनी : पुलिस व स्थानीय के बीच मेल बंधन बढ़ाने हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से एक बेहतरीन पहल की गयी. गुरुवार दोपहर कालचीनी थाने के प्रांगण में स्थानीय बुजुर्ग व बंद चाय बागान के असहाय श्रमिकों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की गयी.

इस दौरान इलाके के लगभग 500 असहाय श्रमिकों के बीच शीत वस्त्र वितरण किया गया एवं उनके लिए भोजन का व्यवस्था की गयी. कार्यक्रम में अलीपुरद्वार के एसपी नगेंद्र नाथ त्रिपाठी, अलीपुरद्वार जिला परिषद के मेंटर मोहन शर्मा, राज्य सलाहकार समिति के भूमि और भूमि सुधार व शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष देवासिश गौस्वामी, जयगांव ए एसपी कुंटल बनर्जी, कालचीनी लताबाड़ी रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन असीम मजूमदार, अन्य-अन्य पुलिस अधिकारी समेत विशेष गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान अलीपुरद्वार जिला पुलिस प्रशासन की ओर से नव निर्वाचित अलीपुरद्वार जिला प्रेस क्लब कमेटी के सदस्यों को एक मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया. जिनमें कमेटी के सह सभापति के रूप में अनिल जायसवाल और संयुक्त सचिव के रूप में सुदीप चटर्जी भी शामिल रहे.
इस दौरान उपस्थित समस्त लोगों के बीच अपने वक्तव्य को रखते हुए अलीपुरद्वार के एसपी नगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पुलिस व स्थानीय के बीच मेल बंधन बढ़ाने के लिए है, ताकि पुलिस के पास आने के लिए कोई भी ना डरे. पुलिस सभी की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाकर रखने के लिए है. उन्होंने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत सिर्फ उन्हीं लोगों को है, जो बुरा काम करते हैं और जो अपराधी हैं.
बल्कि आम सामान्य जनता को पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है. वे हमें अपना भाई, अपना बेटा और अपना दोस्त समझ सकते हैं. हमलोग उनके लिए सदा तत्पर हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि आज के कार्यक्रम में इलाके के असहाय बुजुर्गों के बीच शीत वस्त्र वितरण किया गया एवं उनके लिए भोजन का व्यवस्था की गयी है, उनके साथ मिलकर पुलिस और स्थानीय के बीच मेल बंधन बढ़ा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >