शादी का झांसा देकर बनाये संबंध, युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मिलनपल्ली चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरजीत राय बताया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चौधरीभिटा इलाके की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर सुरजीत राय नामक युवक ने कई बार संबंध […]

सिलीगुड़ी : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मिलनपल्ली चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरजीत राय बताया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चौधरीभिटा इलाके की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर सुरजीत राय नामक युवक ने कई बार संबंध बनाये.

इस संबंध में नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस चौकी में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी. बताया जा रहा है कि घटना की खबर फैलते ही आरोपी फरार हो गया था. अंत में बुधवार तड़के गुप्त सूत्रों के आधार पर मिलनपल्ली चौकी की पुलिस ने अभियान चला कर सुरजीत राय को गिरफ्तार किया. बुधवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >