नहीं रहे फालाकाटा के तृणमूल विधायक अनिल अधिकारी

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की दोपहर हुई मौत आज को उनका पार्थिव शरीर फालाकाटा लाया जायेगा फालाकाटा : फालाकाटा के तृणमूल विधायक अनिल अधिकारी (70) का गुरुवार की दोपहर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया. वे काफी दिनों से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे. गुरुवार एक बजे उन्होंने अंतिम […]

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की दोपहर हुई मौत

आज को उनका पार्थिव शरीर फालाकाटा लाया जायेगा
फालाकाटा : फालाकाटा के तृणमूल विधायक अनिल अधिकारी (70) का गुरुवार की दोपहर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया. वे काफी दिनों से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे. गुरुवार एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा फालाकाटा लाया जायेगा. अलीपुरद्वार जिला परिषद के मेंटर मोहन शर्मा ने अनिल अधिकारी के निधन पर गहरा शोक जताया है.
उन्होंने कहा कि विधायक अनिल अधिकारी का निधन क्षेत्र की जनता के लिये अपूरणीय क्षति है. इसकी भरपायी नहीं हो सकती. उनके निधन की खबर सुनते ही दलीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का उनके निवास पर तांता लग गया. उल्लेखनीय है कि अनिल अधिकारी को इलाज के लिये कई बार मुंबई ले जाया गया. पिछले कई रोज से वे वेंटिलेशन पर थे. अलीपुरद्वार के जिला बनने के बाद उन्होंने तृणमूल के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला था. फालाकाटा के निर्माता के रूप में उनकी पहचान थी. अनिल अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में फालाकाटा से निर्वाचित हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >