चार दिनों तक इलाके में लगता है सांप्रदायिक मिलन मेला
चोपड़ा : लक्खीपूजा के बाद चोपड़ा निवासी फिर एक बार दुर्गापूजा के आनंद में रम गये. अष्टमी की दुर्गा नाम से परिचित यह दुर्गापूजा को लेकर इलाके में उत्सव का माहौल है. चोपड़ा के माझियाली ग्राम पंचायत के नंदकिशोरगछ गांव में मंगलवार से लेकर चार दिनों तक इस दुर्गापूजा के दौरान प्राचिन जोहड़ा मेला लगता है.
इलाके के हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों की उपस्थिति में यह एक सौहार्दपूर्ण मिलन मेला का रूप ले लेता है. इस पूजा व मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए व हजारों दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए तृणमूल संचालित चोपड़ा पंचायत समिति भी सहयोग कर रहा है. जानकारी मिली है कि नंदकिशोरगछ इलाके के अष्टमी की दुर्गापूजा का यह 132वां वर्ष है.
शताब्दी प्राचीन पूजा पूरानी रीति को मानकर एक ही काठाम में नारायण, शिव व कामदेव 28 देव देवियों की मूर्तियों को स्थान मिला है. चोपड़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने बताया कि पंचायत समिति सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न धर्म के लाखों लोग इलाके में जुटते हैं. शारदीया दुर्गापूजा समाप्त होने के आठ दिन पर यह पूजा करने का प्राचीन रिवाज प्रचलित है.
