तृणमूल समर्थकों पर मारपीट का आरोप

तूफानगंज : भाजपा पार्टी कार्यालय तोड़फोड़ व भाजपा कर्मियों को मारपीट करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के ऊपर लगा है. बीते रात घटना तूफानगंज महाकमा के नाटावारी विधानसभा अंतर्गत बलरामपुर कॉलोनी बाजार इलाके में घटी है. घटना में बमबाजी व गोलीबारी का भी आरोप भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस के ऊपर लगाया गया है. […]

तूफानगंज : भाजपा पार्टी कार्यालय तोड़फोड़ व भाजपा कर्मियों को मारपीट करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के ऊपर लगा है. बीते रात घटना तूफानगंज महाकमा के नाटावारी विधानसभा अंतर्गत बलरामपुर कॉलोनी बाजार इलाके में घटी है. घटना में बमबाजी व गोलीबारी का भी आरोप भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस के ऊपर लगाया गया है. तृणमूल कांग्रेस द्वारा आरोपों को गलत बताया गया है. घटना की खबर पाकर रात में ही तूफानगंज थाना पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू की गयी है.

भाजपा का आरोप है कि पिछले 9 अक्टूबर को उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्र नाथ फोर्स द्वारा इस इलाके में तृणमूल के समर्थकों को लेकर एक जुलूस किया गया था. इस जुलुस से उत्साहित होकर तृणमूल के समर्थकों ने पिछली रात बलरामपुर कॉलोनी बाजार में आकर बमबाजी करते हुए भाजपा के कार्यालय को तोड़फोड़ की. भाजपा कर्मी को मारपीट करने के साथ-साथ बाजार में आए ग्राहकों को भी मारा पीटा गया. घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं. घटना को लेकर तूफानगंज थाने में लिखित रूप से सनहा दर्ज किया गया है.

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. भाजपा कूचबिहार जिला सचिव संजय चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस जिलेभर में पुलिस की मदद लेकर आतंक का वातावरण बनाये रखा है. बीती रात बलरामपुर कॉलोनी बाजार इलाके में तृणमूल के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की. बमबाजी व गोली भी चलायी गयी. ग्राहकों को भी मारा पीटा गया. यह समस्त कार्य पुलिस की उपस्थिति में हुई. पुलिस पूरी तरह से तृणमूल कांग्रेस का होकर कार्य कर रही है. इसलिए इन पुलिस अधिकारियों को कहूंगा कि सीधे 3 जून का झंडा लेकर मैदान में उतर जाये.
वही तृणमूल कांग्रेस के कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा अशांति का वातावरण बना कर रखा हुआ है. बीती रात बलरामपुर बाजार में भी भाजपा द्वारा अशांति फैलाने के लिए बम बाजी किया गया. इसमें कई तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुए हैं. भाजपा में गये तीन नेताओं के तृणमूल में वापस आने के कारण भाजपा अशांति का वातावरण बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >