गोल्ड लोन पर रखे गये सोना के हार के बदले ग्राहक को दिया कंगन

ग्राहकों ने जमकर मचाया हंगाम, शाम तक मैनेजर का चला घेराव कालियागंज : कालियागंज के मदनपुर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बाघन बटतली इलाके के ज्योत्स्ना बर्मन ने तीन साल पहले गले का हार बंधक रखकर 75 हजार रुपए लोन लिया था. तीन सालों में धीरे धीरे उसने लोन चुका दिया. अब वह अपना […]

ग्राहकों ने जमकर मचाया हंगाम, शाम तक मैनेजर का चला घेराव

कालियागंज : कालियागंज के मदनपुर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बाघन बटतली इलाके के ज्योत्स्ना बर्मन ने तीन साल पहले गले का हार बंधक रखकर 75 हजार रुपए लोन लिया था. तीन सालों में धीरे धीरे उसने लोन चुका दिया. अब वह अपना हार वापस लेने पहुंचा तो बैंक प्रबंधन उसे हार के बदले हाथ का कंगन लौटाया.
वह भी नकली. इसपर ज्योत्स्ना बर्मन व उसके परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने पर पुलिस को बुलाया गया. बैंक मैनेजर अनिमेष दास का कहना है कि यह कैसे संभव हुआ उसे कुछ पता नहीं है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका अपना जेबर नहीं मिलने तक वे बैंक से नहीं निकलेंगे. इधर खबर फैलते ही अन्य ग्राहक जिनके गहने बैंक में गोल्ड लोन पर रखा गया है, वे भी बैंक पहुंचने लगे.
बैंक मैनेजर अनिमेष दास का आरोप है कि जब ज्योत्स्ना बर्मन को कंगन सौंपा गया तो वह घर लौट गया. बाद में लौटकर आया व बैंक प्रबंधन से बताया कि उसने गले का हार बंधक रखा था. घटना के बाद कालियागंज थाने से पुलिस अधिकारी शंकर राय मौके पर पहुंचे व शिकायतें सुनी. घटना को लेकर बैंक परिसेवा ठप रही. शाम तक पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्राहकों ने मैनेजर का घेराव कर रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >