नवरात्रि पर भगवती जागरण में गूजेंगी भजनों की सुरधारा

मां भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शिवम पैलेस में होगा भव्य जागरण भजन गायिका तृप्ति शाक्या, दिल्ली से मोहित चोपड़ा तथा कोलकाता से विकास शर्मा देंगे प्रस्तुति मां भवगती जागरण आयोजन कमिटी के प्रवक्ता संजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी सिलीगुड़ी : नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती जागरण समिति […]

मां भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शिवम पैलेस में होगा भव्य जागरण

भजन गायिका तृप्ति शाक्या, दिल्ली से मोहित चोपड़ा तथा कोलकाता से विकास शर्मा देंगे प्रस्तुति
मां भवगती जागरण आयोजन कमिटी के प्रवक्ता संजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
सिलीगुड़ी : नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में उत्तर पूर्व भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय भगवती जागरण का भव्य आयोजन 3 अक्टूबर को बर्द्धमान रोड स्थित शिवम पैलैस में आयोजित किया जायेगा.
जिसमें मुंबई से सुविख्यात भजन गायिका तृप्ति शाक्या, दिल्ली से मोहित चोपड़ा तथा कोलकाता से विकास शर्मा भक्तिमय रंगारंग प्रस्तुति देंगे. वहीं दूसरी ओर नयनाभिराम झांकियों की श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली से इशु महादेव एंड पार्टी के कलाकारों को बुलाया गया है. ये जानकारी एसएफ रोड स्थित सिद्धि विनायक वैक्वेंट हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मां भवगती जागरण आयोजन कमिटी के प्रवक्ता संजय शर्मा ने दी.
उन्होंने कहा कि भवगती जागरण के लिए शिवम पैलेस को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर सजाया जा रहा है. भगवती जागरण को सफल बनाने के लिए 108 सदस्यीय टीम दिन-रात मेहनत कर रही है. प्रेस कांफ्रेंस में नटवरलाल नकीपुरिया, चंद्रकांत मोहता, दिलीप चौधरी व हर्ष नकीपुरिया भी मौजूद थे. पत्रकारों से बात करते हुए नटवरलाल नकीपुरिया ने कहा कि भवती जागरण में आनेवाले भक्तों के बीच चना-पुड़ी व हलवा के साथ खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जायेगा.
वहीं चंद्रकांत मोहता ने कहा कि भगवती जागरण के लिए अनोखी झांकी का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सिंहवाहिनी मां दुर्गा, राम दरबार, शिव दरबार सहित कई अन्य देवी-देवताओं के प्रतीकों का अलौकिक निर्माण किया जा रहा है. भगवती जागरण को लेकर पुलिस सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, मेडिकल टीम का भी इंतजाम किया गया है. इसके अलावा आयोजन कमिटी की तरफ से वोलंटियर की टीम भी मुश्तैद रहेगी. जागरण के दौरान आयोजन कमिटी के सदस्य सीसीटीवी कैमरे से हर पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >