बक्सा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में हाथी की मौत

अलीपुरद्वार : बक्सा टाइगर रिर्जर्व फॉरेस्ट में हाथी मृत्यू की घटना सामने आयी है. बीते मंगलवार को टाइगर रिजर्व के पूर्व विभाग के उत्तर रायडाक रेंज के कार्तिका के जंगल में एक हाथी की मौत हुई है. घटना में किसी शिकारी का हाथ है या नहीं इसे लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं. हालांकि वनाधिकारीयों […]

अलीपुरद्वार : बक्सा टाइगर रिर्जर्व फॉरेस्ट में हाथी मृत्यू की घटना सामने आयी है. बीते मंगलवार को टाइगर रिजर्व के पूर्व विभाग के उत्तर रायडाक रेंज के कार्तिका के जंगल में एक हाथी की मौत हुई है. घटना में किसी शिकारी का हाथ है या नहीं इसे लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं. हालांकि वनाधिकारीयों का कहना है कि हार्ट फेल होने से हाथी की मौत हुई है.

प्राथमिक छानबीन के बाद उनलोगों ने यह बताया है. शव का नमूना फॉरेंसिक टेस्टे के लिए भेजा गया है. टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद कारण की पुष्टी हो पायेगी. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि बक्सा टाइगर रिजर्व में हाथी की मौत के बाद से वन विभाग ने कड़ी सुरक्षा इंतजाम किया है. घटनास्थल के आसपास किसी को जाने नहीं दिया गया. गुरुवार को हाथी का शव जला दिया गया है.

पशुप्रेमियों ने घटना की छानबीन की मांग उठायी है. टाइगर रिजर्व के पूर्व विभाग के उपक्षेत्र अधिकारी श्री हरीश ने बताया कि हाथी की 2-3 दिन पहले मौत हुई है, लेकिन देहांश सुरक्षित था. मेटल डिटेक्टर से जांच किया गया है. मौते में शिकारियों का संबंध नहीं है. प्राथमिक तौर पर हार्ट फेल होने की बात मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >