सास-बहू के झगड़े में बहू ने ननद का काटा कान

इस्लामपुर : सास-बहू के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंची ननद का कान भाभी ने दांत से काट लिया. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना के आखडिमटी खेंती ग्राम पंचायत के भाटपोखर इलाके में हुई है. ननद नजमा खातून का आरोप है कि उसकी मां बदरुन निशा एवं भाभी फरतुन निशा के बीच झाड़ू […]

इस्लामपुर : सास-बहू के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंची ननद का कान भाभी ने दांत से काट लिया. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना के आखडिमटी खेंती ग्राम पंचायत के भाटपोखर इलाके में हुई है.

ननद नजमा खातून का आरोप है कि उसकी मां बदरुन निशा एवं भाभी फरतुन निशा के बीच झाड़ू को लेकर विवाद व हाथापायी शुरू हो गया. वह बीच-बचाव के लिये पहुंची तो भाभी फरतुन निशा ने दांत से काटकर नदद का कान काट लिया. मां बदरुन निशा की बेधड़क पिटाई की. वहीं फरतुन निशा का आरोप है कि उसे सास व ननद ने मिलकर बेधड़क पिटाई की है. सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया. उसका कहना है कि उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >