हरितालिका तीज पर्व दो सितंबर को मनाने का निर्णय

कर्सियांग : भारतीय खस हितकारी सम्मेलन, कर्सियाग बाजार शाखा के तत्वावधान में हरितालिका तीज पर्व 2 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है. भारतीय खस हितकारी सम्मेलन, कर्सियाग बाजार शाखा के सचिव सुरेन कटुवाल ने बताया कि इस अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन पार्क लोकेशन स्थित सार्वजनिक भवन में किया जायेगा. […]

कर्सियांग : भारतीय खस हितकारी सम्मेलन, कर्सियाग बाजार शाखा के तत्वावधान में हरितालिका तीज पर्व 2 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है. भारतीय खस हितकारी सम्मेलन, कर्सियाग बाजार शाखा के सचिव सुरेन कटुवाल ने बताया कि इस अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन पार्क लोकेशन स्थित सार्वजनिक भवन में किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में सार्वजनिक भवन परिसर से मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन करने के बाद पंच कलश सहित धार्मिक झांकी निकाली जायेगी. शोभायात्रा को शहर परिक्रमा कराने के बाद पुनः पूजा स्थल सार्वजनिक भवन में पहुंचाकर भक्तिभाव सहित पूजा आरंभ किया जायेगा. इस धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान में पंडित केशव मिश्र पूजारी के रूप में उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >