ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का सिलीगुड़ी में रंगारंग आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

सिलीगुड़ी : फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक होटल में ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल 2019 का रंगारंग आगाज दीप प्रज्जवलित कर किया गया. उ्दघाटन समारोह में पर्यटन मंत्री गौतम देव, राज्य के सूचना एवं तकनीकी मंत्री ब्रात्य बसु समेत नामचीन फिल्मी कलाकार और आयोजन कमेटी के सदस्य शामिल […]

सिलीगुड़ी : फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक होटल में ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल 2019 का रंगारंग आगाज दीप प्रज्जवलित कर किया गया. उ्दघाटन समारोह में पर्यटन मंत्री गौतम देव, राज्य के सूचना एवं तकनीकी मंत्री ब्रात्य बसु समेत नामचीन फिल्मी कलाकार और आयोजन कमेटी के सदस्य शामिल हुए. फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

उद्घाटन समारोह के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर, मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी, टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, स्वस्तिका मुखर्जी, गार्गी रॉय चौधरी, राजनंदिनी पॉल, अभिनेता राजतत्व दत्ता, निर्देशक राहुल रवैल, असित मोदी, एफएफआई के अध्यक्ष फीरदासुल हसन व चेयरमैन टीपी अग्रवाल भी उपस्थित थे.
ज्ञात हो कि ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल 25 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें विभिन्न भाषाओं की फीचर फिल्में और शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शनकिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >