"गाजोलडोबा में चालू होगी हाउस बोट सेवा"

सिलीगुड़ी : सर्दी से पहले गजलडोबा भोरेर आलो में पर्यटकों के लिए हाउस बोट परिसेवा चालू हो जायेगा. इसमें एक करोड़ के आसपास राशि खर्च होगी. इसके सालुगाड़ा के बंगाल सफारी से लेकर गाजोलडोबा तक सड़क का निर्माण पर्यटन विभाग की ओर से किया जायेगा. इस संबंध में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री […]

सिलीगुड़ी : सर्दी से पहले गजलडोबा भोरेर आलो में पर्यटकों के लिए हाउस बोट परिसेवा चालू हो जायेगा. इसमें एक करोड़ के आसपास राशि खर्च होगी. इसके सालुगाड़ा के बंगाल सफारी से लेकर गाजोलडोबा तक सड़क का निर्माण पर्यटन विभाग की ओर से किया जायेगा. इस संबंध में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि भोरेर आलो में पर्यटकों आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विभाग के पास कई योजना है.

उन्होंने कहा कि सर्दी से पहले भोरेर आलो में झील का निर्माण कर वहां हाउस बोट तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए केरल में हाउस बोट का निर्माण करवाया जा रहा है. मंत्री के अनुसार हाउस बोट को जल मार्ग से सीधे यहां तक लाना असंभव है.

केरल से उसे अलग-अलग हिस्सों में यहां लाकर जोड़ा जायेगा. इसके अलावे सालुगाढ़ा से बंगाल सफारी तक की सड़क को नये सिरे से सजाने का काम पर्यटन विभाग करेगी. बताया जा रहा है कि पर्यटकों के लिए वहां हाथी सफारी भी चालू करने की योजना है. मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से पैकेज भी तैयार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >