‘वी थ्री’ का एक्जिबिशन-कम-सेल सावन मेला शुरू

सिलीगुड़ी : शहर की तीन सशक्त महिलाओं मधु झंवर, रेखा कल्लानी व मनीला राठी द्वारा संचालित संस्था ‘वी थ्री’ का ‘एक्जिबिशन कम सेल’ सावन मेला का रविवार को आगाज हुआ. शहर के हिलकार्ट रोड के मल्लागुड़ी स्थित एक होटल के ऑडिटोरियम में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर (पीआइडी) जीएस होरा, पत्नी रूबी होरा, लायंस […]

सिलीगुड़ी : शहर की तीन सशक्त महिलाओं मधु झंवर, रेखा कल्लानी व मनीला राठी द्वारा संचालित संस्था ‘वी थ्री’ का ‘एक्जिबिशन कम सेल’ सावन मेला का रविवार को आगाज हुआ. शहर के हिलकार्ट रोड के मल्लागुड़ी स्थित एक होटल के ऑडिटोरियम में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर (पीआइडी) जीएस होरा, पत्नी रूबी होरा, लायंस डिस्ट्रिक्ट-322एफ के निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रवण चौधरी, पत्नी सुनीता चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दो दिवसीय इस मेले का आगाज किया. मेले का शुभारंभ होते ही महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी.

इस मेले में सावन के त्योहारी मौसम के मद्देनजर सिलीगुड़ी, बीरपाड़ा, दालखोला के अलावा जयपुर, कोलकाता, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, दुबई, पटना, गोरखपुर व अन्य जगहों से करीब 45 स्टॉल सजाये गये हैं.

महिलाओं ने इन स्टॉलों से राखी, भगवान के कपड़ों, पूजा-सामग्रियों, घरों को सजाने व घरों में नियमित लगनेवाले जरूरी सामानों के अलावा कुर्ती, साड़ी, गहने, फुटवेयर, किचन डेकोर, कॉस्मेटिक्स, लेडीज पर्स आदि की जमकर खरीदारी की. इस मौके पर मधु झंवर ने मीडिया को बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और जो महिलाएं अपने बलबूते रोजगार कर रही हैं, उन्हें आगे लाने व बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के मकसद से प्रत्येक वर्ष विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान इस तरह के पांच-छह ‘एक्जिबिशन कम सेल’ मेला का आयोजन किया जाता है.

रेखा कल्लानी ने कहा कि सावन महीने में छोटे-बड़े पर्व-त्योहार का दौर हर रोज ही जारी रहता है. ऐसे में महिलाएं खास तौर पर मारवाड़ी समाज की महिलाएं काफी व्यस्त रहती हैं. उन्हें त्योहारों की खरीदारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसे ध्यान में रखकर ही हर साल यह मेला का आयोजन किया जाता है.

यहां महिलाएं अपनी जरूरत के सभी सामान एक ही छत के नीचे किफायती दर पर खरीद सकती हैं. मनीला राठी ने बताया कि एक्जिबिशन से संस्था को जो आय होगी, उसे वर्ष भर किये जानेवाले सामाजिक कार्यों पर खर्च किया जायेगा. यह मेला सोमवार को समाप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >