पुलिस ने तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
हेमताबाद : घर में अचानक पुलिस की छापेमारी से घबराकर सरकारी कर्मचारी ने जिंदा कारतूस निगल लिया. घटना बुधवार की रात उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाना के बारुइबाड़ी गांव में हुई है.
कारतूस निगलने के बाद अस्वस्थ्य हालत में सरकारी कर्मचारी नूर इस्लाम को रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की छानबीन हेमताबाद थाना पुलिस कर रही है.
रायगंज जिला अस्पताल में चिकित्साधीन नूर इस्लाम इसी अस्पताल में ग्रुप डी का कर्मचारी है. उसने बताया कि उसपर तलाक का मामला चल रहा है. हेमताबाद थाना पुलिस ने बुधवार रात नूर इस्लाम के पास एक अवैध हथियार है. सूचना पाकर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा. घर पर हथियार तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी के दौरान नूर इस्लाम एक कारतूस को निगल लिया. उसे पुलिस ने तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया.
जबकि नूर इस्लाम का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है. यह सब उसकी पत्नी की साजिश है. घर में तलाशी के लिए उसे कोई भी कागज नहीं मिला है. हालांकि उसके पेट का एक्सरे करने पर पेट में कारतूस की देखा गया. उसने बताया कि घर में अचानक पुलिस के धावा बोलने से घबराकर उसने ऐसा किया है. हेमताबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
