सिलीगुड़ी : माकपा पार्षद कार्यालय का घेराव, विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी : भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के 2 नंबर मंडल की ओर से रविवार को माकपा पार्षद परिमल मित्र के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. भाजपा का आरोप है कि नगर निगम के 4 नंबर वार्ड निवासी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. इलाके के टीउमलपाड़ा, महाराजा कॉलोनी व अन्य […]

सिलीगुड़ी : भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के 2 नंबर मंडल की ओर से रविवार को माकपा पार्षद परिमल मित्र के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. भाजपा का आरोप है कि नगर निगम के 4 नंबर वार्ड निवासी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं.

इलाके के टीउमलपाड़ा, महाराजा कॉलोनी व अन्य कई इलाकों में हल्की बारिश से जलजमाव हो जाता है. इसके अलावा आदर्श नगर, दुर्गा नगर में लोग पेयजल संकट झेल रहे है.
भाजपा नेताओं का कहना है कि इलाके में नियमित तौर पर कचरों की सफाई भी नहीं होती है. इस संबंध में 2 नंबर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम में माकपा बोर्ड रहने के बाद भी खुद माकपा पार्षद के वार्ड की हालत खराब है.
उन्होंने कहा कि नाले में कचरों का अंबार लगा रहता है. इस कारण मच्छरों का उत्पात बढ़ गया है. इसके अलावे इलाके के वृद्ध लोगों को समय पर भत्ता भी नहीं मिलता है. ऐसी कई समस्याओं को लेकर माकपा पार्षद के कार्यालय का घेराव करने के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव बिक्रम मंडल भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >