डाबग्राम 1 नंबर तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का आयोजन
जन संजोग यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री गौतम देव
सिलीगुड़ी : पार्टी के साथ आमलोगों को जोड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यव्यापी जन संयोग यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी को लेकर शुक्रवार को पर्यटन मंत्री गौतम देव के विधान सभा क्षेत्र डाबग्राम फूलबारी तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से विकास नगर से जन संजोग यात्रा की शुरुआत हुई. इस दौरान गौतम देव भी यात्रा में शामिल हुए.
सुबह डाबग्राम 1 नंबर तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा विकास नगर से निकल कर विभिन्न रास्तों की परिक्रमा करते हुए सालुगाढ़ा बाजार में जाकर समाप्त हुआ. इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री गौतम देव ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के साथ लोगों को जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि आगामी 13 जुलाई को वृहत पैमाने पर यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें 47 वार्डों से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.
उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद दिवस का पालन किया जायेगा. उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी के लोगों को संबोधित करेंगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने कोलकाता जाकर परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की थी. 12 जुलाई को सिलीगुड़ी में भी बैठक की जायेगी.
