सिलीगुड़ी : यूनियन बैंक ने नेत्रहीनों की ओर बढ़ाया सहयोग का हाथ

सिलीगुड़ी : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिलीगुड़ी की हिलकार्ट रोड ब्रांच व क्षेत्रीय मुख्यालय ने नेत्रहीनों की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया है. कार्यक्रम के तहत माटीगाड़ा के पतिरामजोत स्थित मातृछाया में रहनेवाले प्रत्येक नेत्रहीनों को यूनियन बैंक की ओर से आलमीरा सौंपी गयी. सेवा के प्रथम चरण के तहत यूनियन बैंक की ओर से […]

सिलीगुड़ी : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिलीगुड़ी की हिलकार्ट रोड ब्रांच व क्षेत्रीय मुख्यालय ने नेत्रहीनों की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया है. कार्यक्रम के तहत माटीगाड़ा के पतिरामजोत स्थित मातृछाया में रहनेवाले प्रत्येक नेत्रहीनों को यूनियन बैंक की ओर से आलमीरा सौंपी गयी.

सेवा के प्रथम चरण के तहत यूनियन बैंक की ओर से कुल 51 आलमीरा मुफ्त में भेंट किया गया. इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मातृछाया में रहनेवाले सभी उम्र के नेत्रहीनों ने संगीत प्रशिक्षक मानिक घोष की अगुआई में धार्मिक व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से की गयी. बैंक अधिकारी नुपूर झा द्वारा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
जिसमें प्रतिभागी नेत्रहीनों ने सभी सवालों का जवाब देकर सबों को आश्चर्यचकित कर दिया. सहयोग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ऋ षिकेश मिश्रा ने मातृछाया प्रबंधन कमेटी के नि:स्वार्थ सेवा की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी बैंक की ओर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.
मातृछाया के संस्थापक सदस्य संपतमल संचेती ने बैंक द्वारा किये गये इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. संचेती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2010 में मात्र पांच नेत्रहीनों की आवसीय सुविधा के साथ मातृछाया की शुरुआत की गयी थी. आज इनकी संख्या बढ़कर 40 हो गयी है. यहां 18 साल से लेकर बुजुर्ग नेत्रहीनों को 24 घंटे रहने, तीनों समय खाने-पीने की पूरी सुविधा दी जाती है.
यहां नेत्रहीनों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने के अलावा. यहां रह रहे कई युवा नेत्रहीन युवक-युवतियों आसपास के स्कूल-कॉलेजों में जाकर अध्ययन भी कर रहे हैं. कार्यक्रम का सफल संचालन मातृछाया के मुख्य प्रबंधक अजय अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन बैंक की हिलकार्ट शाखा के प्रबंधक भाष्कर मंडल, बैंक की राजभाषा विभाग की अधिकारी अपूर्वा सिंह, मातृछाया के प्रबंधक सुभाष जैन की प्रमुख भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >