विल्सन चम्प्रमारी के भाजपा में शामिल होने का विरोध

कालचीनी : पिछले सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कालचीनी के तृणमूल विधायक विल्सन चम्प्रमारी बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम कालचीनी प्रखंड के अधीन हैमिल्टनगंज बस स्टैंड के सामने 9 नंबर मंडल कमेटी के युवा मोर्चा नेता व कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये. नेताओं ने विल्सन […]

कालचीनी : पिछले सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कालचीनी के तृणमूल विधायक विल्सन चम्प्रमारी बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम कालचीनी प्रखंड के अधीन हैमिल्टनगंज बस स्टैंड के सामने 9 नंबर मंडल कमेटी के युवा मोर्चा नेता व कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये.

नेताओं ने विल्सन चम्प्रमारी को दल से निकालने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया व ‘कालचीनी का वीरप्पन विल्सन गो बैक’ के नारे लगाये. इस संबंध में बीजेपी कालचीनी 9 नंबर मंडल कमेटी के युवा मोर्चा के सदस्य टूलबू लामा ने बताया कि कालचीनी विधायक विल्सन चम्प्रमारी जो दिल्ली में जाकर भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के वक्त विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर काफी अत्याचार किया था.

उन्होंने कहा कि हम पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं. लेकिन विल्सन चम्प्रमारी को दल में शामिल करने का विरोध करते हैं. इस संबंध में भाजपा अलीपुरद्वार के महासचिव जयंत राय ने बताया कि विल्सन चम्प्रमारी को दल में शामिल कराने का अलीपुरद्वार जिला भाजपा की कोई भूमिका नही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >