भाजपा में शामिल होने वाले पंचायत सदस्यों का विरोध

पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला कार्यालय में प्रदर्शन जिले के नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे : मालती कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पंचायत सदस्यों के खिलाफ पुराने भाजपाई ही अब मुखर होकर विरोध करने लगे हैं. इन पंचायत सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के […]

पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला कार्यालय में प्रदर्शन

जिले के नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे : मालती
कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पंचायत सदस्यों के खिलाफ पुराने भाजपाई ही अब मुखर होकर विरोध करने लगे हैं. इन पंचायत सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के विरोध में मंगलवार को भाजपाकर्मियों ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा में शामिल पंचायत सदस्यों को हटाने की मांग की गयी.
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तृणमूल में रह कर जिन लोगों ने हमलोगों पर अत्याचार किया, अब उन्हें भाजपा में शामिल कराया जा रहा है. हम इसका विरोध करते हैं. वहीं भाजपा की जिलाध्यक्ष मालती राभा ने कहा कि दल को मजबूत बनाने के लिए यह करना ही पड़ेगा. इस विषय को लेकर श्रीमती राभा ने जिले के नेताओं के साथ बैठक करने की बातें कही.
उल्लेखनीय है कि चुनाव के बाद से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के तृणमूल सदस्य भाजपा मे शामिल हो रहे हैं. वहीं बीती रात दिनहाटा मातालहाट ग्राम पंचायत के प्रधान कृषन दास के साथ छह पंचायत सदस्य भाजपा अध्यक्ष मालती राभा एवं सांसद निशीथ प्रमाणिक के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए हैं. इसी के विरुद्ध मंगलवार को मातालहाट भाजपा कर्मियों द्वारा हाथ में बैनर लेकर भाजपा जिला कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया गया.
मातालहाट भाजपा के मंडल सचिव अनंत बर्मन ने कहा कि बीते कल मातालहाट ग्राम पंचायत के प्रधान कृषन बर्मन के साथ छह पंचायत सदस्य तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए हैं. जबकि इनलोगों ने तृणमूल में रहकर हमारे ऊपर अत्याचार किया है. हमारे कर्मियों को मारा-पीटा है. चुनावों में हमारे विरुद्ध लड़ाई किया है. हम पहले ही जिले के नेताओं को बता दिये थे कि इनलोगों को दल में नहीं शामिल करना है. लेकिन जिला अध्यक्ष मालती राभा और सांसद निशीथ प्रमाणिक ने मनमर्जी से कार्य किया है. हम इसका विरोध करते हुए इनलोगों को दल से निकालने की मांग करते हैं. नहीं तो हम दल के विरुद्ध आंदोलन करेंगे.
इस विषय पर कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष मालती राभा ने कहा कि दल को मजबूत करने के लिए अगर कोई शामिल होता है तो उन्हें लेना होगा. जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वह दल के नियम को मानते हुए ही शामिल हो रहे हैं. अगर हमारे स्थानीय कर्मियों का आरोप है तो हम जिला नेता बैठक कर इस विषय पर चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >