युवक का शव बरामद

कूचबिहार : जिले के शीतलकूची इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी है. मृत युवक की पहचान अबु तालिब मियां के नाम से की गयी है. पुलिस सूत्र के अनुसार वह शीतलकूची के बड़ो मरिचा बाजार संलग्न इलाके का निवासी था. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना […]

कूचबिहार : जिले के शीतलकूची इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी है. मृत युवक की पहचान अबु तालिब मियां के नाम से की गयी है. पुलिस सूत्र के अनुसार वह शीतलकूची के बड़ो मरिचा बाजार संलग्न इलाके का निवासी था. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना शीतलकूची थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिये भेजा है. घटना की छानबीन की जा रही है. स्थानीय निवासी आइनुल मियां ने बताया कि अनुमान किया जाता है कि किसी ने उसकी हत्या कर वहां फेंक दिया था. कुछ दिनों पूर्व ही वह अन्य राज्य में काम से लौटकर घर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >