रायगंज : रायगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर रायगंज में विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दूबे ने प्रशासनिक बैठक की. रायगंज के कर्णजोड़ा मल्टिपर्पस हॉल में पहले चुनाव संबंधी विषय पर जिला शासक अरविंद कुमार मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार सहित अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद चुनाव लड़ने वाली राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
80 फीसदी बूथों पर तैनात किये जायेंगे केंद्रीय बल
रायगंज : रायगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर रायगंज में विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दूबे ने प्रशासनिक बैठक की. रायगंज के कर्णजोड़ा मल्टिपर्पस हॉल में पहले चुनाव संबंधी विषय पर जिला शासक अरविंद कुमार मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार सहित अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद चुनाव लड़ने वाली राजनैतिक […]

बैठक के अंत में भाजपा के राज्य कमेटी नेता सुजीत कुमार घोष ने बताया कि विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दूबे ने आश्वस्त किया कि रायगंज लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा. सीपीएम के राज्य कमेटी नेता श्रीकुमार मुखर्जी ने पिछले पंचायत व नगरपालिका चुनाव में रायगंज में आतंक व वोट लूट का उल्लेख करते हुए व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.
रायगंज नगरपालिका इलाके के सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनाती होगी साथ ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण करवाने का पुलिस पर्यवेक्षक ने आश्वासन दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी दीपा दासमुंसी ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव की तरह आतंक ना फैलायी जाये. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की मांग की गयी है. प्रशासनिक व राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक के अंत में पुलिस पर्यवेक्षक ने कहा कि रायगंज लोकसभा केंद्र में कुल 68 कंपनी केंद्रीय बल तैनात की जायेगी. 80 फिसदी बूथों में केंद्रीय बल रहेगा. बाकि के 20 फीसदी बूथों में राज्य पुलिस रहेगा. लेकिन उन बूथों पर भी केंद्रीय बल गश्ती लगायेगा.