सिलीगुड़ी : नगर निगम का किया घेराव, विरोध-प्रदर्शन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम एक ओर जहां शहर को साफ रखने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर कई वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है. यह आरोप कांग्रेस ने लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर, गौरांग पल्ली, अशरफ नगर, दुर्गा […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम एक ओर जहां शहर को साफ रखने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर कई वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है. यह आरोप कांग्रेस ने लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर, गौरांग पल्ली, अशरफ नगर, दुर्गा नगर जैसे कई इलाकों में हर वक्त कचरों का अंबार लगा रहता है. कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि रुपश्री के लिए आवेदन करने के बाद भी समय पर योजना का पैसा नहीं मिल पाता है.

इसके अलावे बर्थ सर्टिफिकेट तथा डेथ सर्टिफिकेट के लिए भी लोगों को लाइन में लग कर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे ही अन्य कई समस्याओं को लेकर दस सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को कांग्रेस के 40 नंबर वार्ड कमेटी ओर से नगर निगम के डिप्टी मेयर को वह ज्ञापन सौपा गया.

ज्ञापन देने से पहले कांग्रेस के नेताकर्मी रैली लेकर नगर निगम में दाखिल हुए. नगर निगम का घेराव कर थोड़ी देर तक विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसके बाद पार्टी के नेताओं डिप्टी मेयर से मुलाकात की और उनको ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर और भी बड़े आंदोलन की धमकी दी गयी है.

कांग्रेस के 40 नंबर वार्ड कमेटी के अध्यक्ष सागर कबीर ने बताया कि नगर निगम के अन्य वार्डों की तुलना में 40 नंबर वार्ड की परिस्थिति काफी खराब है. कई महीने से वृद्धा भत्ता नहीं मिलना बंद है. इतना ही नहीं 40 नंबर वार्ड के बहुत से लोगों को शौचालय का पैसा भी नहीं मिला है.

इलाके के बहुत से लोग अभी भी हाउजिंग फॉर ऑल तथा अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने बताया कि आमलोगों को हो रही समस्याओं को लेकर ही ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान वार्ड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विकास भौमिक, ब्लॉक अध्यक्ष सुशांत सरकार, इंटक नेता सौमेन दास राय, डाबग्राम फूलबाड़ी युवा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >