इस्लामपुर : दाड़ीभीट गोलीकांड में घायल छात्र ने दी परीक्षा, जख्म भर गये हैं लेकिन इलाज अब भी है जारी

इस्लामपुर : दाड़ीभीट गोलीकांड में पैर में गोली लगने से घायल हुये एक छात्र ने मंगलवार को पहली माध्यमिक परीक्षा दी. दाड़ीभीट हाईस्कूल के छात्र विप्लव सरकार का परीक्षा केंद्र पांचूरसिया हाईस्कूल में पड़ा है. विप्लव परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन उनके मन में इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि वह अन्य परीक्षार्थियों की […]

इस्लामपुर : दाड़ीभीट गोलीकांड में पैर में गोली लगने से घायल हुये एक छात्र ने मंगलवार को पहली माध्यमिक परीक्षा दी. दाड़ीभीट हाईस्कूल के छात्र विप्लव सरकार का परीक्षा केंद्र पांचूरसिया हाईस्कूल में पड़ा है. विप्लव परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन उनके मन में इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि वह अन्य परीक्षार्थियों की तरह अच्छा परिणाम ला पायेंगे.

क्योंकि अभी भी वह पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो पाये हैं. गत 20 सितम्बर को उसे गोली लगी थी. इसके बाद उसका दक्षिण भारत के एक अस्पताल में इलाज चला. अभी भी उसका इलाज चल रहा है. जख्म भर गये हैं, लेकिन अभी दर्द होता रहता है. यह सबकुछ सहते हुये उसने पढ़ाई जारी रखी. लेकिन जितनी तैयारी होनी चाहिये, उतनी तैयारी नहीं हो सकी.

विप्लव सरकार के मन में हमेशा से पढ़ाई को लेकर काफी उत्साह रहा है. गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसे एक बार लगा कि शायद वह इस बार माध्यमिक परीक्षा नहीं दे पायेगा.
लेकिन हौसले को बनाये रखा और परीक्षा में शामिल होने का फैसला किया. विप्लव ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद उसे इलाज के लिये फिर दक्षिण भारत जाना होगा. उसने बताया कि उसके इलाज कराने में परिवार आर्थिक बोझ तले भी दब गया है. इसके अलावा गोली लगने के बाद लगे सदमें का असर भी खत्म नहीं हुआ है. जब भी वह पढ़ने बैठता है. उसके दिमाग में उसी दिन की तस्वीरें नाचने लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >