हार तय मान सीबीआइ का इस्तेमाल कर रही भाजपा : रवींद्रनाथ घोष

दिनहाटा : केंद्र की सत्ता में विराजमान आसन्न लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित जान सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. बंगाल की सरकार और यहां की जनता को अपमानित किया जा रहा है. लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी. शुक्रवार को दिनहाटा शहर के पांचमाथा मोड़ पर आयोजित […]

दिनहाटा : केंद्र की सत्ता में विराजमान आसन्न लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित जान सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. बंगाल की सरकार और यहां की जनता को अपमानित किया जा रहा है.
लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी. शुक्रवार को दिनहाटा शहर के पांचमाथा मोड़ पर आयोजित तृणमूल के धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल के जिलाध्यक्ष और मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने उक्त बातें कही. यह धरना कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरु होकर शाम तक चला जिसे अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.
तृणमूल की दिनहाटा महकमा कमेटी की पहल पर आयोजित धरना कार्यक्रम में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष के अलावा उपस्थित रहे दिनहाटा एक व दो नंबर ब्लॉक अध्यक्ष नूर आलम होसेन और मीर हुमायूं कबीर, कूचबिहार जिला परिषद के मेन्टर सुबल राय, पार्षद गौरीशंकर माहेश्वरी, नयारहाट ग्राम पंचायत की प्रधान मोमताज बेगम, बड़ो आटियाबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान मकबुल होसेन, पुटीमारी दो नंबर जीपी के उप प्रधान हानिफुर रहमान, एससी, एसटी व ओबीसी सेल के दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अध्यक्ष पुलक चंद्र बर्मन और अबु होसेन व्यापारी.
आज जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नोटबंदी से लेकर तमाम तरह की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की. कहा कि सांप्रदायिक दल भाजपा बंगाल को अशांत करने का प्रयास कर रही है. इसी के खिलाफ तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं.
इससे भाजपा नेतृत्व घबरा गया है. इसलिये वह हर हथकंडा अपना रही है ताकि बंगाल को नीचा दिखाया जा सके. पूरे देश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल संगठित हो रहे हैं. 19 जनवरी और मुख्यमंत्री का धरना उसी की बानगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >