बिन्नागुड़ी. पश्चिम बंगाल में सवर्ण आरक्षण लागू करने की मांग

बिन्नागुड़ी : सामान्य वर्ग के लोगों के लिये अतिरिक्त आरक्षण को लेकर राज्य सरकार उदासीन रवैया अपना रही है. इस विषय को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार की ओर से सवाल उठाया गया. संगठन के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रमन कुमार झा ने कहा कि इस बिल के पास होते ही गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं […]

बिन्नागुड़ी : सामान्य वर्ग के लोगों के लिये अतिरिक्त आरक्षण को लेकर राज्य सरकार उदासीन रवैया अपना रही है. इस विषय को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार की ओर से सवाल उठाया गया. संगठन के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रमन कुमार झा ने कहा कि इस बिल के पास होते ही गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं कई राज्यों ने जब सवर्ण वर्ग के लोगों के लिए दस फीसदी आरक्षण केंद्र सरकार की ओर से आरक्षित कर दिया गया है.

जिसमें तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी द्वारा भी इसका पूर्ण समर्थन किया गया था, फिर भी इस आरक्षण को लेकर अभी तक लागू नहीं किया गया. क्यों उदासीन रवैया पश्चिम बंगाल सरकार अपना रही है. जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष अयान आचार्य ने कहा कि अगर राज्य सरकार इस आरक्षण को लागू नहीं करती है तो ब्राह्मण परिवार की ओर से विरोध आंदोलन किया जायेगा.

पश्चिम बंगाल सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है, इस विकास कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार अगर ब्राह्मण के उत्थान के लिए भी कार्य करेगी तो अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार आभार प्रकट करेगा. उत्तर बंगाल से अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार के महासचिव अजय कुमार झा एवं धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के संपादक जयंत चक्रवर्ती के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी आरक्षण लागू करने को लेकर आशान्वित हैं. जल्द ही इस विषय को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम दीक्षित एवं पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष रमन कुमार झा की ओर से पूरे प्रदेश के कमेटी को लेकर सभा आयोजित किया जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >