आग में झुलसने से वृद्धा की मौत

मालदा : ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान एक वृद्धा की जलने से मौत हो गई. रविवार की रात यह घटना पुखुरिया थाना अंतर्गत कुलीटोला गांव में घटी है. घटना के बाद बुरी तरह जल गई वृद्धा मान्टी मंडल (60) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं इलाज के […]

मालदा : ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान एक वृद्धा की जलने से मौत हो गई. रविवार की रात यह घटना पुखुरिया थाना अंतर्गत कुलीटोला गांव में घटी है. घटना के बाद बुरी तरह जल गई वृद्धा मान्टी मंडल (60) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं इलाज के दौरान आधी रात को उनकी मौत हो गई. पुलिस सूत्र ने बताया कि मान्टी मंडल के पति रथीन मंडल काफी दिनों पहले ही दिवंगत हो चुके थे. वृद्धा अकेले ही अपने घर में रहती थी.
मान्टी मंडल के बड़े भाई शिवनाथ मंडल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात ठंड से बचने के लिए मान्टी अपने आंगन में लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी. इसी समय उनके कपड़े में आग लग जाने से वह पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई.
उनके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गये जिसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पुलिस ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज के मॉर्ग में भेजा गया है. पूरी मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >